बिहार: पहले आंखें फोड़ी, फिर हत्या

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि लोहड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय छोटेलाल का गांव के ही कुछ लोगों से एक जमीन को लेकर काफी पुराना विवाद था। अरोप है कि उन्हीं लोगों ने छोटेलाल की लाठी-डंडे से पिटायी की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार छोटेलाल की दोनों आंखें भी फोड़ दी गई हैं।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बुधवार की शाम छोटेलाल का शव गया-दाउदनगर पथ के किनारे कैथी गांव के नजदीक से बरामद किया। गोह थाना के प्रभारी अरुण पासवान ने बताया कि इस सिलसिले में छोटेलाल के पिता रामजीवन बिन्द के बयान पर एक प्राथमिक दर्ज कर ली गई है जिसमें गांव के जगदीश बिन्द समेत सात लोगों पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
पासवान के मुताबिक छोटेलाल मंगलवार को जगदीश बिन्द के ही खेत में काम करने गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications