एक डॉलर में किस बेचने का कारोबार

24 वर्षीय नुक्कड़ कलाकार लॉकलैन क्रिस्टे सिडनी के क्वीन विक्टोरिया इमारत के बाहर खड़ा रहता है। जो महिलाएं या युवतियां उसे चुंबन करना चाहती हैं उन्हें एक डॉलर अदा करना पड़ता है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने गुरुवार को खबर दी कि क्रिस्टे पिछले दो सप्ताह से 'चुंबन के बदले एक डॉलर' का यह अनूठा काम कर रहा है। वह हर दिन पांच से 10 डॉलर कमाने का लक्ष्य लेकर घर से निकलता है।
उसने कहा, "मैंने 50 मिनटों में तीन चुंबन बेचा है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया देखने के लिए एक सामाजिक प्रयोग कर रहा हूं।"क्रिस्टे ने कहा, "जब मैं थोड़ा और चर्चित हो जाऊंगा तो उम्मीद है कि मेरा कारोबार जोर पकड़ लेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications