7 नए आईआईएम को हरी झंडी

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि पहले चरण में चार आईआईएम त्रिची, रांची, रायपुर और रोहतक में खोले जाएंगे और वहां शैक्षिक सत्र 2010-11 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
तीन की जगह तय नहीं
सोनी के मुताबिक दूसरे चरण में तीन अन्य आईआईएम जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान में खोले जाएंगे और उनमें 2011-12 में पढ़ाई शुरू होगी। इनकी जगह अभी तय नहीं हुई है।
अंबिका सोनी के मुताबिक पहले चरण के लिए 451 करोड़ रुपये का अनावर्ती अनुदान और 118 करोड़ रुपये के आवर्ती खर्च को मंजूरी दी गई है। नए आईआईएम को हरी झंडी मिलने से शिक्षा जगत में खासा उत्साह है। शिक्षाविदों का कहना है कि इससे देश में प्रबंधन की पढ़ाई को नया स्वरूप मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications