भारत अब भी सफल दोहा वार्ता के पक्ष में

नई विदेश व्यापार नीति जारी करते हुए शर्मा ने कहा, "हम एक नियम आधारित स्वच्छ और बाराबरी वाली वैश्विक बहुराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को स्थापित करने के पक्ष में हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य विकास हो।"
उन्होंने कहा, "भारत अब भी दोहा दौर की वार्ताओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के पक्ष में है।" अगले महीने की तीन और चार तारीख को लघु मंत्रीस्तरीय बैठक की मेजबानी करने वाले शर्मा ने स्पष्ट किया कि बैठक के परिणाम भारत जैसे विकासशील देशों में रहने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं के अनुकूल होने चाहिए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने समूह 20 (जी 20) देशों की लंदन में हुई बैठक के दौरान लघु मंत्री स्तरीय बैठक का प्रस्ताव रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications