वाराणसी में महिला को जिंदा जलाया

जिले के सिगरा थाना-प्रभारी वाई. के. शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में चपरासी के पद पर तैनात भागीरथी देवी (42) को बुधवार को उसके ही विभाग के कर्मचारी नेता विजय दूबे व अन्य तीन कर्मचारियों ने कथित तौर पर जिंदा जला दिया।
अस्पताल में महिला की मौत
शुक्ला के मुताबिक गंभीर हालत में उसे कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत से पहले दिए बयान में भागीरथी देवी ने कहा कि कर्मचारी नेता विजय दूबे व अन्य तीन आरोपी कर्मचारी उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जब उसने विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो वे उसे खींचकर उपनगर आयुक्त के कार्यालय के पीछे बने बाथरूम में ले गए और केरोसीन डालकर जिंदा जला दिया।
शुक्ला ने कहा कि मौत पूर्व के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अब तक तीन (विजय दुबे, असलम और मीरा) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications