उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत

पुलिस के मुताबिक यह हादसा संभलपुर जिले के घने जंगल में रायराखोल कस्बे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 पर हुआ। मारे गए लोगों में जीप का चालक और चार महिलाएं भी हैं। इस हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए।
इस जीप में सवार लोग धामा से ढेनकेनाल जिले के कपिलाश जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications