आंचल डोगरा बनीं 'मिस इंडिया-कनाडा'
टोरंटो के उपनगरीय इलाके मिसिसाउगा में रहने वाली आंचल ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि 'मिस इंडिया-कनाडा 2009' का खिताब उन्हें ही मिला है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रतियोगियों में वह उम्र में सबसे बड़ी थीं। वह चिकित्सा विज्ञान की छात्रा हैं।
'मिस इंडिया-कनाडा 2009' का खिताब मनोरंजन उद्योग की कई नामी हस्तियों को मिल चुका है, जिसमें लीजा रे, कोमल सिद्धू और रूबी भाटिया का नाम शामिल है।
आंचल के बाद दूसरे और तीसरे पायदान पर कोमल शर्मा और गुनीत मारवाह रहीं। आंचल को सुंदरी का खिताब हॉलीवुड अभिनेता और गायक कैरेन डेविड ने दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications