'जिंदा है बैतुल्लाह महसूद'
वाना (पाकिस्तान), 24 अगस्त (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक स्वयंभू कमांडर ने दावा किया है कि उसका सरगना बैतुल्लाह महसूद जिंदा है और उसके आदेश पर ही अगले पांच दिनों में नया तालिबान सरगना चुन लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है किहाल ही में अमेरिकी हमले में महसूद और उसकी पत्नी के मारे जाने का दावा किया गया था। पाकिस्तानी सरकार ने भी इसकी पुष्टि की थी।
स्थानीय टेलीविजन चैनल जियो टीवी के मुताबिक टीटीपी के स्वयंभू कमांडर वलीउर रहमान ने सोमवार को कहा, "हमारे पास हजारों आत्मघाती हमलावर हैं जो किसी भी वक्त सरकारी जगहों को तबाह कर सकते हैं।"
उसने कहा कि महसूद जिंदा है और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के अभियान का स्वात में तालिबान पर कोई असर नहीं पड़ा है।
रहमान ने कहा, "बैतुल्लाह महसूद ने दो महीने ही संगठन के कामकाज का जिम्मा मुझे दे दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications