मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता से बाहर हुईं एकता
बहामास 24 अगस्त (आईएएनएस)। मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में सोमवार को भारत की उम्मीदें उस वक्त खत्म हो गईं जब दिल्ली की रहने वाली एकता चौधरी इस प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। वह शीर्ष 15 प्रतियोगियों में जगह बनाने में असफल रहीं।
शीर्ष 15 प्रतियोगियों में अल्बानिया, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डोमिनिकन गणराज्य, फ्रांस, आइसलैंड, कोसोवो, प्यूटरे रिको, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और वेनेजुएला की सुंदरियों ने जगह बनाया। इन 15 प्रतियोगियों को को 80 देशों की सुंदरियों में से चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications