'हमले की योजना नाकाम'

'हमले की योजना नाकाम'

कुवैत में अधिकारियों ने कहा है कि उसने अल क़ायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन के छह सदस्यों को गिरफ़्तार किया है जो एक अमरीकी सैन्य अड्डे पर हमले की योजना बना रहे थे.

आतंरिक मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि कुवैत के छह नागरिकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

बयान में कहा गया है कि इन लोगों ने कुवैत की आतंरिक सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय पर भी बम हमला करने की योजना बनाई थी.

मंत्रालय ने कहा, "एक ऐसे संगठन का पता लगाया गया है जिसमें कुवैत के छह नागरिक अरिफ़जान कैंप और दूसरी अहम जगहों पर हमला करने की योजना बना रहे थे."

कैंप अरिफ़जन कुवैत में अमरीका का मुख्य सैन्य अड्डा है. कड़ी सुरक्षा वाले इस शिविर में 15 हज़ार सैनिक हैं और इराक़ में अभियान के लिए इसका इस्तेमाल होता है.

अल- अरबिया टेलीवीज़न के मुताबिक ये हमले रमज़ान को देखते हुए किए जाने वाले थे जो 20 अगस्त से शुरु हो रहा है.

इससे पहले 2002 में दो कुवैती नागरिकों ने अमरीकी मरीन पर गोलीबारी की थी जिसमें एक की मौत हो गई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+