अब नवीन जिंदल बने जूते का निशाना (लीड-1)
दरअसल, जिंदल स्थानीय पार्टी कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान एक सेवानिवृत्त स्कूली अध्यापक ने उन पर जूता फेंक दिया।
हालांकि जूता जिंदल को नहीं लग पाया, लेकिन इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने सेवानिवृत्त अध्यापक राज पाल को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जूता फेंकने वाले व्यक्ति का डाक्टरी परीक्षण किया जा रहा है, क्योंकि जब उसने जूता फेंका था, तब वह नशे की अवस्था में लग रहा था। इस घटना के पीछे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। कुरुक्षेत्र के वर्तमान सांसद जिंदल इस सीट से दोबारा मैदान में हैं।
जिंदल ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने हालांकि उन्हें माफ कर दिया लेकिन मेरा मानना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि राज पाल कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं है। इस घटना के पीछे विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) का हाथ है। इस पार्टी के स्थानीय नेता इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।"
बहरहाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इस घटना की निंदा की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले नई दिल्ली में पत्रकार जरनैल सिंह ने गृह मंत्री पी.चिदंबरम पर पिछले मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जूता फेंका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications