जीमेल बना 'जीफेल'

ज्ञात हो कि दुनियाभर में जीमेल सेवा के 11 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं।

गूगल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "कुछ उपभोक्ताओं को गूगल मेल में समस्या हो रही है।"

बयान में आगे कहा गया, "हमारे उपभोक्ताओं के लिए जीमेल कितना महत्वपूर्ण है, हम इसे अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।"

उपभोक्ताओं को ईमेल के वेब वर्जन में समस्याएं हो रही हैं, जबकि पीओपी डाउनलोडिंग और आईफोन तथा गूगल के अपने जी1 के जरिए मोबाइल एसेसेस अच्छी तरह काम कर रहे हैं।

जीमेल के खाते में समस्याओं के बारे में चर्चा के लिए दुनियाभर से प्रति सेकंड लगभग 100 पोस्ट दर्ज हो रहे हैं।

ऐसे ही एक पोस्ट में लिखा गया है, "जीमेल में एचटीटीपी:502 एरर सामने आ रहे हैं। ऐसा अनुभव किसी और ने भी किया या आज सिर्फ मेरे साथ ही ऐसा हुआ है।"

एक अन्य पोस्ट में लिखा है, "यह समस्या कुछ इस तरह की है, जैसे जीमेल, 'जीफेल' बन गया हो।"

इन आपत्तियों के जवाब में गूगल की ओर से लिखा गया है, "यह समस्या पैसीफिक टाइम के अनुसार रात लगभग 1.30 बजे शुरू हुई। हम इसे दूर करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।"

इडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+