स्वात घाटी में संघर्ष, 20 की मौत

स्वात घाटी में संघर्ष, 20 की मौत

मरने वालों में बच्चे और महिलाएँ भी शामिल हैं. हालाँकि स्थानीय सूत्रों का कहना है मरने वालों की संख्या 40 के क़रीब है.

ख़बरों के अनुसार शनिवार की रात सुरक्षाबलों ने चारबाग़ के इलाक़े में कथित चरमपंथियों के ठिकानों पर भीषण गोलाबारी की.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोलाबारी में अधिकतर आम लोगों के घर निशाना बने हैं.

सरकार चुप

पिछले पाँच दिनों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में अब तक 80 लोगों की जान चली गई है.

हालाँकि सरकारी तौर पर इन घटनाओं की पुष्टि या इनकार से बचने की कोशिश की जा रही है.

स्वात के स्थानीय पत्रकारों ने बीबीसी को बताया कि चारबाग़ के इलाक़े से लोग अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं.

उनके अनुसार सैकड़ों लोग पैदल ही सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे है.

पत्रकारों का कहना है कि गोलीबारी के डर से लोग शवों को अपने घरों में ही छोड़ कर जा रहे हैं.

स्वात घाटी के शहर मिंगोरा के अधिकतर इलाक़ो में पिछले दो हफ़्तों से कर्फ़्यू लगा है, जबकि मिंगोरा को ऊपरी स्वात से जोड़ने वाली दोनों सड़कों को बंद कर दिया गया है.

गुरुवार को पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के सलाहकार मुशीर रहमान ने कहा था कि स्वात घाटी में पिछले 20 महीनों में सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच हुई लड़ाई में 1200 नागरिकों और 189 सैनिक मारे गए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+