वर्ष 2008 में सर्वाधिक अमेरिकी सैनिकों ने आत्महत्या की

समाचार एजेंसी डीपीए ने सेना द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले वर्ष 128 सैनिकों ने आत्महत्या की। यह संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि 15 मामले अभी भी जांच के अधीन हैं। वर्ष 2007 में 115 सैनिकों ने आत्महत्या की थी।

आत्महत्या संबंधी व्यवहार का प्रदर्शन करने वाले सैनिकों की पहचान करने और उनका इलाज संबंधी पहलों के बावजूद यह लगातार चौथा वर्ष है जब सैनिकों की आत्महत्या के आंकड़े बढ़े हैं।

इन पहलों में सैनिकों को अपनी श्रेणी के जवानों के बीच खतरनाक व्यवहार की पहचान करने और मानसिक चिकित्सा हासिल करने को धब्बा मानने के संबंध में भी शिक्षित किया गया।

सेना के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ जनरल पीटर चिआरेली ने एक वक्तव्य में कहा, "हम अपने सैनिकों और उनके परिवारों को यह समझाना चाहते हैं कि सहायता मांगना ठीक है।"

चिआरेली ने कहा कि सेना सैनिकों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए और तरीके खोज रही है। सेना ने पहले इस संबंध में उस समय उपाय किए थे जब इराक और अफगानिस्तान से लौटने वाले सैनिकों को मानसिक परेशानियां हुई थीं।

सेना ने वर्ष 1980 में आत्महत्या के मामलों का रिकार्ड रखना शुरू किया था और तब से अब तक वर्ष 2008 में ऐसे सबसे अधिक मामले रिकार्ड किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+