पाकिस्तान में एफआईए ने सौंपी मुंबई हमले की जांच रिपोर्ट (लीड-1)

जियो टीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के तत्काल बाद आंतरिक मंत्री ने कानून मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

रिपोर्ट के अनुसार आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों ने मीडिया से अपील की है कि वे जांच रिपोर्ट को लेकर अटकलें न लगाएं।

जियो टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान जांच के नतीजों को राजनयिक स्तर पर भारत के साथ साझा करेगा।

इससे पहले ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हुसैन ने लंदन में शुक्रवार को कहा कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों की साजिश पाकिस्तान और ब्रिटेन से बाहर किसी तीसरे स्थान पर रची गई थी।

हसन ने आईएएनएस को बताया, "मैंने आंतरिक मंत्रालय से पाकिस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित उन खबरों के बारे में पता लगाने को कहा था जिनमें कहा गया है कि हमलों की साजिश ब्रिटेन में रची गई थी।"

हसन ने कहा, "उन्होंने मुझे बताया कि ब्रिटेन का हाथ होने का कोई प्रमाण नहीं है। हमलों की साजिश पाकिस्तान और ब्रिटेन दोनों ही जगह नहीं रची गई थी।"

हसन ने कहा, "हालांकि उन्होंने मुझे बताया है कि इनकी साजिश किसी अन्य स्थान पर रची गई थी। जरूरी नहीं कि किसी देश में, यह किसी जहाज पर भी रची गई हो सकती है।"

पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के सहायक रहे हसन ने 'एनडीटीवी न्यूज चैनल' को बताया, "हम किसी तरह की लीपापोती नहीं कर रहे हैं। हम तथ्यों पर यकीन करते हैं। हमारे जांच के नतीजे विश्व समुदाय को स्वीकार्य होंगे। हम अपनी जांच के नतीजों से भारत को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। हम सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की चिंताएं दूर कर रहे हैं।"

उधर नई दिल्ली में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि मुंबई हमले की जांच के संबंध में भारत को औपचारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कहा कि मुंबई हमलों की जांच के नतीजे के संबंध में उसके पास जो भी जानकारियां उपलब्ध हैं, वह उसे भारत के साथ साझा करे।

मुखर्जी ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "हमें औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिस प्रकार से जानकारियां आ रही हैं वह जानकारियों के आदान-प्रदान का उचित माध्यम नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हमने उन्हें सारे सबूत दे दिए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह इनकी जांच कर उसके नतीजों से हमें अवगत कराए।"

इस बीच, विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान के दावों के बारे में पूछे जाने पर कहा, "पाकिस्तान के यह कहने पर कि मुंबई हमले की साजिश उसके देश के बाहर रची गई थी, हमें बेहद आश्चर्य है। यदि ऐसा है तो पाकिस्तान को लेकर हमारे मन में जो थोड़ा बहुत भी विश्वास बचा हुआ है, वह खत्म हो जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+