चेन्नई में श्रीलंकाई उप उच्चायुक्त कार्यालय की सुरक्षा कड़ी (लीड-1)
प्रदर्शनकारी यहां श्रीलंका के उप उच्चायुक्त के कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे।
श्रीलंका के उप उच्चायुक्त पी. अमजा ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
अमजा ने आईएएनएस से कहा, "पुलिस महानिरीक्षक (के.पी.जैन) ने हमें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों को उच्चायोग कार्यालय से 100 पहले ही रोक दिया गया था जिससे किसी तरह की परेशानी नही हुई। "
पुलिस उपायुक्त ए.जी. मौर्य ने कहा कि 100 पुलिसकर्मियों का दल उच्चायोग की सुरक्षा में तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर छात्र हैं।
श्रीलंका में तमिलों के मारे जाने की घटनाओं के प्रति विरोध जताने के लिए गुरुवार को एक व्यक्ति ने केंद्रीय कार्यालयों वाली एक इमारत के बाहर आत्मदाह कर लिया था। इसके बाद भीड़ ने बैंक ऑफ सिलोन की एक स्थानीय शाखा पर हमला किया था। उसी के बाद से दक्षिण चेन्नई स्थित श्रीलंकाई उप उच्चायुक्त के कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
बैंक पर हमले के मामले में एक पुलिस उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications