प्रधानमंत्री को कुछ दिन में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
प्रधानमंत्री की मीडिया सलाहकार दीपक संधू ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि मनमोहन सिंह के भोजन की मात्रा बढ़ गई है और डॉक्टरों ने बताया है कि अगले चार हफ्तों के दौरान उनकी शारीरिक गतिविधि और बढ़ जाएगी।
संधू ने कहा, "डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं और वे महसूस करते हैं कि प्रधानमंत्री कुछ ही दिनों के भीतर घर लौट सकते हैं।"
संधू ने उन खबरों का खंडन किया, जिसमें प्रधानमंत्री को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा, "अस्पताल से छुट्टी की तारीख अभी तय नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की शारीरिक गतिविधि में बढ़ोतरी हुई है और डॉक्टरों ने इसे लगातार जारी रखने की उन्हें सलाह दी है।
ज्ञात हो कि 76 वर्षीय सिंह की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 24 जनवरी को बाइपास सर्जरी की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications