ओबामा ने पहले विधेयक पर हस्ताक्षर किए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने 'लिली लेडबेटर फेयर पे रेस्टोरेशन एक्ट' पर हस्ताक्षर करने से पहले कहा, "यह एक अद्भुत दिन है।"
इस कानून का नाम गुडइयर की एक महिला फैक्टरी मैनेजर के नाम पर रखा गया है जिसने यह पता लगाया था कि उसे दो दशकों तक उसके पुरुष सहकर्मियों के मुकाबले कम वेतन दिया गया।
अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2007 में लेडबेटर की क्षतिपूर्ति संबंधी याचिका खारिज कर दी थी। न्यायालय ने कहा था कि कर्मचारी भेदभाव शुरू होने के 180 दिन के भीतर ही शिकायत कर सकते हैं।
इस विधेयक को पिछले सप्ताह अमेरिकी सीनेट और गत मंगलवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की स्वीकृति मिल गई थी। इसके तहत अगर काम के दौरान किसी भी समय कर्मचारी के साथ भेदभाव होता है तो वह इसे दर्शाने वाले हर नए चेक के साथ शिकायत कर सकता है।
ओबामा ने व्हाइट हाउस के रेस्टरूम में हस्ताक्षर समारोह में कहा, "मैं अपनी बच्चियों और हर उस व्यक्ति के लिए इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर रहा हूं जो हमारे बाद आएगा।"
उन्होंने कहा, "लाखों अमेरिकियों और उनके परिवार के लिए समान वेतन सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह प्रश्न है कि हम कौन हैं.. और क्या हम सचमुच मूल आदर्शो के साथ जी रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications