बिहार में उचित इलाज के अभाव में 4 ने दम तोड़ा
भागलपुर जिले में स्थित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज अस्पताल (जेएलएनसीएच) में झारखंड के गोड्डा निवासी मनोज कुमार अपनी गर्भवती पत्नी निशा को इलाज के लिए लाए थे। परंतु उचित उपचार के अभाव की वजह से निशा ने मां बनने के बाद दम तोड़ दिया।
मनोज ने आईएएनएस को बताया कि निशा का ऑपरेशन गुरुवार को दिन में 11 बजे हुआ था लेकिन उसको टांकें ठीक से नहीं लगे जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। हड़ताल के कारण उसके लिए खून की व्यवस्था नहीं हो पाई और रात के 11 बजे निशा की मौत हो गई।
इसी अस्पताल में गुरुवार को ही समय पर इलाज नहीं हो पाने के कारण बांका जिले के घारिया गांव की पांच माह की बच्ची मौसमी कुमारी की भी मौत हो गई। गुरुवार रात गोड्डा जिला के बोरियो गांव निवासी विजय शंकर साह तथा बांका जिला के रजौन गांव निवासी प्रदीप यादव की भी उचित इलाज के अभाव में मौत हो गई।
उधर, जेएलएनसीएच के अधीक्षक अर्जुन प्रसाद सिंह के मुताबिक उचित इलाज के अभाव में ही इन चारों मरीजों की मौत हुई है। हड़ताल के कारण मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications