बीकानेर में बच्चों ने ली अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ
इन दोनों स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन नई दिल्ली स्थित 'गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति' और बीकानेर के संगठन 'सवेरा संस्थान' की ओर से किए गए थे।
बीकोनर के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में दुर्गा मेघवाल प्रथम, सुमित्रा सियाग दूसरे व प्रियंका कस्वां तीसरे स्थान पर रहीं। इसमें सात विद्यार्थियों को सांत्वाना पुरस्कार दिए गए।
श्रीकोलायत के जय महावीर पब्लिक शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक अशोक भाटी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार संपूर्ण विश्व में प्रासंगिक हैं और आज की समस्याओं का निदान गांधी दर्शन में निहित है। यहां पर लेखन प्रतियोगिता में 10 वीं कक्षा की छात्रा स्वरूप कंवर ने बाजी मारी।
'सवेरा संस्थान' के समन्वयक राजेन्द्र ने कहा कि देशभर में बढ़ रही आंतकवाद की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अहिंसा का रास्ता अपनाना जरूरी है। इसी मकसद से देशभर में विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर गांधी जी के बलिदान दिवस को मनाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications