पचमढ़ी में लगेगा शिवराज के मंत्रियों का प्रबंधन शिविर
प्रदेश में 2003 में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पचमढ़ी में चिंतन शिविर का आयोजन किया था। इस बार सरकार मंत्रियों को प्रबंधन के मामले में और मजबूत बनाना चाहती है ताकि पार्टी और सरकार की जनता के बीच साफ छवि बनी रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 और 2 फरवरी को लगने वाले इस शिविर में प्रबंधन क्षेत्र के महारथी मंत्रियों को प्रबंधन का पाठ पढ़ाएंगे। किसी भी क्षेत्र में अच्छे प्रबंधन के बगैर बड़ी कामयाबी आसानी से नहीं हासिल की जा सकती है इसी बात को ध्यान रखते हुए देश के चुनिन्दा प्रबंधन गुरुओं को इस शिविर में बुलाया गया है।
प्रबंधन और स्किल डेवलपमेंट पर केन्द्रित इस शिविर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा सभी 22 मंत्री तो शामिल होंगे ही, साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू, प्रदेश प्रभारी अनन्त कुमार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री माखन सिंह और सहायक संगठन मंत्री भगवत शरण माथुर तथा अरविन्द मैनन भी मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications