कुष्ठ रोगियों के भत्ते में बढ़ोतरी करेगी दिल्ली सरकार
कुष्ठ उन्मूलन दिवस के मौके पर शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित एक समारोह में दीक्षित ने कहा, "आगामी मार्च महीने में बजट सत्र के दौरान कुष्ठ रोगियों को दिया जाने वाला भत्ता 1,000 से बढ़ा कर 1,800 रुपये पारित किया जाएगा।"
दीक्षित के आवास पर आयोजित इस समारोह में कुष्ठ रोगियों तथा उनके परिवार से संबंधित बच्चों व वयस्कों का समूह जमा था।
गैर सरकारी संगठन ससकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन (एसआईएलएफ) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देने वाले गीतों तथा एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की।
एसआईएलएफ की निदेशक विनीता शंकर ने आईएएनएस को बताया, "यहां इकट्ठा हुए लोग मुख्य रूप से पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर व सीमापुरी इलाकों से आए हुए हैं। ये इलाके कुष्ठ कॉलोनी के रूप में जाने जाते हैं। यहां रहने वाले ज्यादातर कुष्ठ रोगी स्वस्थ हो गए हैं, फिर भी उन्हें सामाजिक उपेक्षा का सामना करना पड़ता है, जोकि किसी रूप में उचित नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications