संभवत: जहाज पर रची गई थी मुंबई हमलों की साजिश : पाक राजनयिक

लंदन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों की साजिश पाकिस्तान और ब्रिटेन से बाहर किसी तीसरे स्थान पर रची गई थी।

हसन ने कहा कि इन हमलों के बारे में पाकिस्तान की रिपोर्ट शनिवार या रविवार तक तैयार हो जाएगी। इन हमलों में 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

हसन ने आईएएनएस को बताया, "मैंने आंतरिक मंत्रालय से पाकिस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित उन खबरों के बारे में पता लगाने को कहा था जिनमें कहा गया है कि हमलों की साजिश ब्रिटेन में रची गई थी।"

हसन ने कहा, "उन्होंने मुझे बताया कि ब्रिटेन का हाथ होने का कोई प्रमाण नहीं है। हमलों की साजिश पाकिस्तान और ब्रिटेन दोनों ही जगह नहीं रची गई थी।"

हसन ने कहा, "हालांकि उन्होंने मुझे बताया है कि इनकी साजिश किसी अन्य स्थान पर रची गई थी। जरूरी नहीं कि किसी देश में, यह किसी जहाज पर भी रची गई हो सकती है।"

पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के सहायक रहे हसन ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा इसका अध्ययन और इसकी पुष्टि करने के बाद यह रिपोर्ट रविवार तक तैयार हो जाएगी।

इससे पहले हसन ने 'एनडीटीवी न्यूज चैनल' को बताया, "हम किसी तरह की लीपापोती नहीं कर रहे हैं। हम तथ्यों पर यकीन करते हैं। हमारे जांच के नतीजे विश्व समुदाय को स्वीकार्य होंगे। हम अपनी जांच के नतीजों से भारत को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। हम सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की चिंताएं दूर कर रहे हैं।"

हसन ने कहा कि कहा कि जब आप सारी सामग्री एकत्र करते हैं, उसे व्यवस्थित करते हैं और उसे नए सिरे से तैयार करते हैं और उसका दोबारा अध्ययन करते हैं तो उसमें समय लगता है। हसन ने कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि जांच पूरी होने पर ठोस तथ्य सामने आएंगे जिससे विश्व इस बात पर संतुष्ट होगा कि मुंबई हमलों में पाकिस्तान का हाथ नहीं था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+