भगत सिंह के गांव में बनेगा उनका स्मारक

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2007 में केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई नेशनल इम्प्लीमेंटेशन कमेटी ने दिसंबर 2008 में इस स्मारक के निर्माण को अपनी मंजूरी दे दी थी। यह स्मारक शहीद भगत सिंह नगर के खतकरकलां गांव में 16.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।

इस कमेटी का गठन वर्ष 2007 में भगत सिंह के शताब्दी समारोह के लिए किया गया था।

अधिकारी के अनुसार कमेटी द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद पर्यटन व संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को स्मारक का शिलान्यास करने के लिए एक निवेदन पत्र भेजा है।

अधिकारी ने आगे कहा, "शिलान्यास समारोह पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।"

ज्ञात हो कि भगत सिंह का जन्म नवांशहर जिले के खतकरकलां गांव में 27 सितंबर 1907 को हुआ था। पंजाब सरकार ने पिछले वर्ष इस जिले का नाम बदल कर शहीद भगत सिंह नगर रख दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+