श्रीलंका में जारी हालात के लिए सरकार और लिट्टे की निंदा

इन संगठनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर श्रीलंकाई सरकार और लिट्टे पर आरोप लगाया कि वे दोनों मुल्लइतिवु में जारी लड़ाई में फंसे नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूरी तरह बेपरवाह हैं।

श्रीलंका डेमोक्रेसी फोरम और अन्य संगठनों की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है, "हमारी मांग है कि श्रीलंका सरकार और लिट्टे उत्तरी श्रीलंका में मानवीय त्रासदी रोकने के लिए ढाई लाख नागरिकों की सुरक्षा पर तत्काल ध्यान दे।"

यह बयान अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास समिति (आईसीआरसी) के उन आरोपों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि उत्तरी श्रीलंका में सेना की कार्रवाई में सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं।

बयान में कहा गया है कि तमिल नागरिक एक तरफ भारी बमबारी से अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके साथ ही भोजन, आवास और दवाओं की किल्लत से भी जूझ रहे हैं।

बयान के अनुसार, "लिट्टे मुल्लइतिवू के अपने कब्जे वाले इलाकों में आम नागरिकों को जबरन अपने साथ ले जाने के लिए जिम्मेदार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+