बौद्ध जनजातियों के साथ शांति समझौता करेगा बांग्लादेश

बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने शुक्रवार को इस सबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार सीएचटी मामलों के मंत्री दिपांगकर तालुकदार ने कहा है कि सरकार शांति समझौते को जल्द ही लागू करेगी लेकिन उन्होंने निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की।

विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि बांग्लादेश में बौद्ध जनजातियों की जमीन पर बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय ने अतिक्रमण कर लिया है। तालुकदार ने इसके लिए पूर्व में बेगम खालिदा जिया की सरकार और सैन्य समर्थित सरकार पर आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि दो दिसम्बर 1997 में पर्वतीय चटग्राम जन संघति समिति (पीसीजेएसएस) के साथ सरकार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। शांति समझौते के तहत वर्ष 1999 में सीएचटी क्षेत्रीय परिषद का गठन भी हुआ लेकिन इसके अलावा और कोई प्रयास नहीं किए गए।

सीएचटी के संबंध में तालुकदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिषद के अध्यक्ष ज्योतिरिन्द्र बौद्धप्रिय लामा भी उपस्थित थे। इसके अलावा बैठक में जनजातीय नेता और अन्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+