कार दुर्घटना में वृद्घा की मौत

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार रात कार से कुचलकर एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि दूसरी बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार राज्य के राजस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) करण सिंह वर्मा की थी। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरला वाजपेई (60 वर्ष) अपनी पुत्र वधु सुनीता वाजपेई के साथ श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित रवीन्द्र भवन में चल रहा लोकरंग कार्यक्रम देखकर लौट रही थीं। उनका दुपहिया वाहन रास्ते में बंद हो गया था। वे दोनों सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी पॉलीटेकि्न कचौराहे की ओर से आ रही कार ने दोनों को धक्का मार दिया।

कार चालक, दोनों महिलाओं को लेकर हमीदिया अस्पताल गया। वहां सरला की मौत हो गई। जबकि सुनीता का इलाज किया जा रहा है।

श्यामला हिल्स थाना प्रभारी कमल जैन ने आईएएनएस को बताया कि कार चालक शंकर पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय राजस्व राज्य मंत्री वर्मा भी कार में मौजूद थे। वर्मा को जब संपर्क किया गया तो वे स्वयं उपलब्ध नहीं हो पाए, लेकिन उनके आवास से इस दुर्घटना की पुष्टि की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+