मध्य प्रदेश में रोजगार गारंटी मजदूरी दर में इजाफा
यह जानकारी प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा ने विदिशा में आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में गुरुवार को दी। शर्मा ने अधिकारियों को श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश देते हुए बताया कि राज्य में जब रोजगार गारंटी योजना लागू की गई थी तब प्रतिदिन मजदूरी 65 रुपए थी, जिसे सरकार ने पूर्व में बढ़ाकर 85 रुपए किया था और अब इसे बढ़ाकर 91 रुपए कर दिया गया है।
शर्मा ने कहा कि श्रमिकों को मजदूरी देने में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए उन्हें बैंक खातों के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की गई है ।
आगामी समय में श्रमिकों के बैंकों में खाते खुलवाने के लिए प्रशासनिक अमला प्रयास भी करेगा। इसके लिए शर्मा ने अधिकारियों से कहा है कि वे दूरस्थ अंचलों में मोबाइल गाड़ी और बैंक एवं सोसाइटी के माध्यम से श्रमिकों के खाते खुलावाने के लिए भी प्रयास करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
