सोनिया ने दलितों के साथ भोजन किया
एक कांग्रेसी नेता ने कहा कि दलितों की समस्याओं को जानने के लिए सोनिया गांधी ने रायबरेली के कई गांवों में दलित बस्तियों का दौरा किया।
इस नेता ने आईएएनएस को बताया, "रायबरेली के रोहनिया गांव में दलितों के साथ बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने एक परिवार के यहां खाना खाया।"
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुछ विकास परियोजनाओं पर दलित परिवारों के सुझाव भी लिए।
पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार सोनिया ने अमेठी स्थित इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय का औचक निरीक्षण भी किया और अस्पताल के चिकित्सकों को गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए ईमानदारी के साथ काम करने के लिए कहा।
इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने गरीबों में कंबल बांटे और उनकी समस्याएं सुनने के लिए एक जनसभा भी आयोजित की।
सोनिया गांधी, शाम लगभग 5.45 बजे राजधानी के लिए रवाना हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications