मप्र में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की संभावित सूची तैयार

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही संपन्न हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों करारी शिकस्त झेल चुकी कांग्रेस अब लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गई है। पार्टी ने राज्य की सभी 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना, केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का छिंदवाड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी का होशंगाबाद, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कांतिलाल भूरिया का रतलाम से संसदीय चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है।

पार्टी ने दमोह संसदीय सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव जीतने वाले चंद्रभान सिंह पर दांव खेलने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें दमोह से टिकट मिलना लगभग तय है। पिछले दिनों उन्होंने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी।

इसके अलावा बालाघाट से विशाल बिसेन, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रीवा से सुंदरलाल तिवारी, सतना से कमलेश्वर पटेल, खजुराहो से संजय पाठक, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, खरगौन से बाला बच्चन, सागर से गोविंद सिंह राजपूत और विट्ठल भाई पटेल, ग्वालियर से अशोक सिंह और सत्यदेव कटारे, देवास से सज्जन सिंह वर्मा और राधाकिशन मालवीय, भोपाल से असलम शेर खान, अनिल शास्त्री और साजिद अली को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है।

पिछले दिनों कांग्रेस महासिचव और मध्य प्रदेश के प्रभारी वी. नारायण सामी ने प्रदेश के आला नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों की चर्चा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+