कश्मीर में अल-बद्र के स्वयंभू कमांडर समेत 4 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार शाम यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर सोपोर कस्बे के अमरगढ़ गांव में हुई मुठभेड़ में अल-बद्र का स्वयंभू कमांडर मारा गया जिसकी शिनाख्त कुख्यात आतंकवादी अबू हमजा के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक हमजा पहले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और मौजूदा समय में अल-बद्र की कमान संभाल रहा था।
अधिकारियों ने उन खबरों का खंडन किया है कि जिनमें कहा गया था कि हमजा मुंबई हमलों में शामिल था।
मुठभेड़ की दूसरी घटना बांदीपोरा के हयातमुला गांव में हुई जहां सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए दोनों आतंकवादी विदेशी थे।
उधर, उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा में हुई मुठभेड़ में एक अन्य आतंकवादी मारा गया। इस मुठभेड़ में दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications