गांधी की पुण्य तिथि पर जागरूकता अभियान
इनगांधीशूज डाट आर्ग द्वारा शुरू किए जाने वाले इस अभियान का लक्ष्य लोगों में गांधी की सीखों के प्रति जागरूकता लाना होगा।
इसके तहत किसी व्यक्ति को इन जूतों में अपना पैर रख कर गांधी द्वारा खासतौर से अहिंसा पर कही गई किसी बात को दोहराने के लिए कहा जाएगा।
अभियान की एक समन्वयक वैदेही गारिगीपति ने आईएएनएस को बताया, "दो फुट लंबे जूतों में पैर रखना लोगों को यह एहसास दिलाएगा कि गांधी के जूते में कोई भी व्यक्ति फिट नहीं है। इन जूतों में खड़े होकर गांधी के शब्दों को दोहराने से उस व्यक्ति के भीतर उन शब्दों के मर्म उतर सकेंगे।"
इसके अलावा अभियान के दौरान लोगों को एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए भी कहा जाएगा। इस ज्ञापन के जरिए सरकार से मांग की जाएगी कि करेंसी नोटों पर गांधी के चित्र के बगल में उनके कहे शब्द भी उद्धृत किए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications