राजनीतिक दल चुनाव के लिए तैयार
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, "चुनाव की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन हम चुनाव के लिए तैयार हैं। हम पिछले पांच वर्षो से देश के लोगों की सेवा कर रहे हैं और उनके बीच जाने के लिए तैयार हैं।"
मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी आईएएनएस कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और फरवरी के दूसरे सप्ताह में अधिकांश उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय सचिवालय के सदस्य ए. विजय राघवन ने कहा, "हम अभी कुछ भी नहीं कह सकते। चुनाव तिथियों के आधिकारिक ऐलान के बाद ही हम कोई टिप्पणी करेंगे।"
गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 18 मई से पहले करवा लिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications