पाकिस्तान में अलकायदा के ठिकानों पर मिसाइल हमले जारी रहेंगे: अमेरिका
वाशिंगटन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान में अलकायदा के ठिकानों को निशाना बनाकर किए जा रहे मिसाइली हमले अभी जारी रहेंगे।
गेट्स ने कहा, "इसमें थोड़ा संशय है कि फिलहाल हमारे लिए सबसे बड़ी सैन्य चुनौती अफगानिस्तान है।"
अमेरिका में 'सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमिटी' के प्रमुख सीनेटर कार्ल लेविन के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अलकायदा के आतंकवादियों के सफाए के लिए पाकिस्तान में मिसाइल हमले जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश और राष्ट्रपति बराक ओबामा दोनों ने साफ कर दिया है कि अलकायदा की जड़ें जहां भी मौजूद होंगी वहां सैन्य कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भी इस बात की जानकारी है कि अलकायदा के ठिकानों पर मिसाइली हमले जारी रहेंगे।
इराक से सेना हटाने के मुद्दे पर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना कई विकल्पों पर गौर कर रही है ताकि अगले 16 महीनों में इराक से सैनिकों को हटाया जा सके। गेट्स ने कहा, "इराक में स्थिरता कायम रहना मध्य पूर्व के भविष्य के लिए अहम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications