सत्यम मामले में सीबीआई जांच के लिए तैयार है आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री
रेड्डी ने पत्र में लिखा है, "अगर उचित लगने पर सीबीआई इस मामले की जांच अपने हाथ में लेती है तो हमारी सरकार इसका स्वागत करेगी।" पत्र की प्रतियां मीडिया को भी जारी की गईं।
उनका यह सुझाव उस समय आया है जब विपक्षी दल लगातार आंध्र प्रदेश अपराध जांच शाखा (सीआईडी) द्वारा की जा रही जांच की आलोचना कर रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट भी आई थीं कि केंद्रीय एजेंसियों ने शिकायत की है कि राज्य सरकार की एजेंसियां जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही हैं।
रेड्डी ने पत्र में लिखा है, "आम चुनाव नजदीक होने के कारण राजनैतिक रूप से यह मुद्दा संवेदनशील हो गया है। राजनीतिक दल इसका लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार को निशाना बना रहे हैं।"
पत्र के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया है कि राज्य की सीआईडी सेबी तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ निरंतर संपर्क में है और उसकी उनके अधिकारियों के साथ कुछ दौर की बातचीत भी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications