झारखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए नए नाम प्रस्तावित करेंगे सोरेन
झामुमो ने इसके पहले मुख्यमंत्री के लिए चंपाई सोरेन का नाम सुझाया था, जिसे गठबंधन में शामिल कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने खारिज कर दिया था।
सोरेन ने यहां संवाददाताओं को बताया, "पांच फरवरी के बाद हम दिल्ली जाएंगे और एक वैकल्पिक सरकार के गठन के लिए संप्रग के केंद्रीय नेताओं से बातचीत करेंगे। हमारी पार्टी ने वैकल्पिक सरकार के प्रमुख के लिए दो नए नाम सुझाए हैं।"
झामुमो द्वारा प्रस्तावित दो नामों में से एक नाम राज्य के पूर्व कृषि मंत्री व पार्टी विधायक नलिन सोरेन तथा दूसरा नाम विधायक सलखान सोरेन का है।
रांची में मंगलवार की रात पार्टी विधायकों की आहुत एक बैठक के दौरान दोनों नामों पर फैसला किया गया।
यह पूछे जाने पर कि यदि संप्रग ने इन दोनों नामों को भी खारिज कर दिया तो, इस पर सोरेन ने कहा, "संप्रग की एकता बनाए रखने के लिए हमने दो नए नाम सुझाए हैं। अब यह निर्णय संप्रग के केंद्रीय नेताओं को करना है कि वे राज्य में संप्रग की एकता बनाए रखना चाहते हैं या नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications