रूस में बाल शोषण के 126,000 से ज्यादा मामले दर्ज

मास्को, 28 जनवरी (आईएएनएस)। रूस में वर्ष 2008 के दौरान बाल शोषण के 126,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। यह जानकारी रूस की जांच समिति की ओर से दी गई है।

समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती के अनुसार समिति के अधिकारी अलेक्जेंडर बेस्त्रिकिन ने कहा, "बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। वर्ष 2008 में हमलों के दौरान करीब 2,330 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए, वहीं 12,500 बच्चों के गायब होने के मामले दर्ज किए गए।"

अधिकारी ने बताया कि रूस में दर्ज यौन शोषण के कुल मामलों में 50 प्रतिशत मामले बच्चों के थे। बलात्कार का प्रत्येक तीसरा शिकार कोई नाबालिग ही रहा। वर्ष 2008 के शुरुआती नौ महीनों में रूस में बाल यौन शोषण के कुल 784 मामले दर्ज किए गए।

जांच समिति के आंकड़े के अनुसार बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्रियों वाले 30 करोड़ वेबसाइट्स फिलहाल इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।

समिति की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "रूसी गृह मंत्रालय के अनुसार हाल के वर्षो में बच्चों से संबंधित अश्लील साइट्स की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है और अश्लील बाल सामग्रियों में 25 गुना वृद्धि हुई है।

इस तरह की एक वेबसाइट्स को हर महीने देखने वालों की संख्या लगभग 30,000 है।"

बेस्त्रिकिन ने कहा कि उनकी एजेंसी रूस के सर्वोच्च न्यायालय से मांग करेगी कि ऐसे अपराधियों को पेरोल पर रिहा करने की वैधता की समीक्षा की जाए।

उन्होंने कहा, "पेरोल पर रिहाई का कानून ऐसे लोगों पर नहीं लागू होना चाहिए। उन्हें अच्छे व्यवहार के तहत भी नहीं रिहा किया जाना चाहिए।"

बाल शोषण के मामलों में सजा के कड़े प्रावधान के लिए हाल में रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा में एक कानून पेश किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+