कोलंबिया में 300 बंधकों की हत्या कर चुका है एफएआरसी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पूर्व विद्रोही ने कोलंबिया में बंधकों की मुक्ति के लिए काम करने वाले स्थानीय रेडियो के कार्यक्रम 'द वायस ऑफ द किडनैपिंग' में यह बात कही।

कार्यक्रम के दौरान इस पूर्व छापामार ने उन स्थानों का खुलासा किया जहां से कुछ शव बरामद किए जा सकते हैं।

बंधक बनाए गए सैन्य अधिकारी हेरनन बुस्टोस की पुत्री लिलियाना बुस्टोस ने कहा कि वह जानती थीं कि उनके पिता की हत्या कर दी गई है लेकिन इस नए खुलासे के दूसरे सैकड़ों परिवारों की आखिरी उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं जिनके किसी अपने का अपहरण किया गया है।

बुस्टोस ने कहा, "मैं जानती थी कि एफएआरसी ने मेरे पिता की हत्या कर दी है। परंतु मैं उनका शव हासिल करना चाहती हूं ताकि उनका अंतिम संस्कार कर सकूं।"

उधर, एफएआरसी के सैकड़ों पूर्व सदस्यों ने कहा है कि वे पीड़ित परिवारों को इस बात की जानकारी देंगे कि किन स्थानों से अन्य शव बरामद किए जा सकते हैं।

एफएआरसी के एक अन्य पूर्व छापामार ने कहा कि वह एक ऐसी सामूहिक कब्र की पहचान बताने को तैयार है जिसमें 16 बंधकों के शव दफनाए गए थे।

इन पूर्व छापामारों का कहना है कि वे अपनी खूंखार गतिविधियों को त्याग चुके हैं और अब सरकार द्वारा वर्ष 2006 में अर्धसैनिक समूहों के लिए लाए गए पुनर्वास कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+