'गुआंटोनामो में प्रताड़ित किए जाते हैं कैदी'
पाकिस्तान की ऑनलाइन समाचार एजेंसी के मुताबिक रविवार को इकबाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुआंटोनामो में छह पाकिस्तानियों समेत कुल 260 कैदी हैं।
इकबाल ने कहा कि सरकार को शेष पाकिस्तानी कैदियों को मुक्त कराने के लिए कदम उठाने चाहिए। उसने दावा किया कि उसका किसी आतंकवादी संगठन से संबंध नहीं है।
उसने कहा कि उसे वर्ष 2002 में जकार्ता हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह अपनी सौतेली मां से मिलने जा रहा था।
इकबाल ने कहा, "मुझे गुआंटोनामो में बेहद तंग सेल में रखा गया था। छह महीने बाद मुझे दूसरे सेल में भेज दिया गया जहां मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहां उपचार की कोई सुविधा नहीं थी।"
उसका कहना है कि 31 अगस्त, 2008 को रिहा किया गया और इसके बाद पाकिस्तानी एजेंसियों ने भी उससे 23 दिनों तक पूछताछ की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications