भारतीय इंजीनियर का शव स्वदेश भेजा जाएगा
हैदराबाद के विशाल सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज लिमिटेड में कार्यरत थे और एक अमेरिकी कंपनी जेट फॉल्कन में निविदा के आधार पर काम कर रहे थे। कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलवार को कथित रूप से विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विशाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कंपनी भी शव को भारत भेजना चाहती है। भारतीय अधिकारी विशाल के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं।
विशाल की हत्या की सूचना बुधवार को उनके परिवार वालों को विशाल के दोस्तों ने दी। विशाल के पिता एन.लक्ष्मणमूर्ति ने गुरुवार को हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा था कि विशाल पर अज्ञात लोगों ने उस समय गोली चलाई जब वे अब अपनी कार में बैठ रहे थे।
लक्ष्मणमूर्ति ने कहा था कि हमलावरों ने विशाल के पैर पर गोलियां दागीं। गंभीर रूप से घायल विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विशाल की हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन उनके दोस्तों का कहना है कि हमलावर अफ्रीकी-अमेरिकी थे।
उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2007 से अभीतक अमेरिका में आंध्रप्रदेश के सात लोगों की हत्या हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications