मंगल ग्रह पर मीथेन गैस के प्रमाण मिले
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार साइंस पत्रिका में प्रकाशित एक लेख में शोधकर्ताओं ने कहा है कि उन्हें मंगल ग्रह के वायुमंडल में मीथेन गैस के प्रमाण मिले हैं जो वहां भूगर्भीय और जैविक प्रक्रिया विद्यमान होने का संकेत हो सकते हैं।
पृथ्वी पर 90 प्रतिशत गैस सजीव वस्तुओं मसलन आर्गेनिक उत्पादों में खमीर की प्रक्रिया या मवेशियों द्वारा उत्सर्जित गैस आदि की बदौलत बनती है लेकिन भू रासायनिक प्रक्रियाएं गैसों के कई स्तर उत्पादित करती हैं। ऐसे ही गैस के चिन्ह मंगल ग्रह पर मिले हैं।
गेरोनिमो विलानेवुवा के अनुसार ऐसी संभावना है कि मंगल ग्रह में हमारे पहले के अनुमानों की अपेक्षा कहीं ज्यादा सक्रियता हो सकती है।
यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि वहां मीथेन की मौजूदगी की वजह बैक्टीरिया की वजह से है या किसी अन्य वजह से लेकिन मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के बारे में नए सिरे से चिंतन करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि मंगल ग्रह के वातावरण में मीथेन गैस के अतिसूक्ष्म अणुओं का जीवन काल छोटा है। पिछले साल नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी की पुष्टि की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications