शेखावत से मिलने-जुलने वालों का सिलसिला जारी
शेखावत ने इन सभी से अपनी मुलाकात के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने और भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरु करने का अपना इरादा दोहराया।
दिग्विजय सिंह ने इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं को बताया, "यह मुलाकात पूरी तरह गैरराजनीतिक है। मेरा उनसे निजी ताल्लुकात हैं।" माना जा रहा है कि शेखावत द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के प्रति दिग्विजय ने अपनी सद्भावना जताई।
इससे पहले गोविंदाचार्य ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "शेखावत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चलाई है हम उसके समर्थन में खड़े हैं। उन्हें सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि राजस्थान के बाहर भी इस मुहिम को तेज करना चाहिए।"
पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की पूववर्ती वसुंधरा राजे सरकार और फिर भाजपा में पनप रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर तीखे बयान देने वाले शेखावत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से मुलाकात की थी। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनशक्ति (भाजश) की अध्यक्ष उमा भारती ने भी गुरुवार को ही शेखावत से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications