मुंबई हमले के दोषियों पर पाकिस्तान में मुकदमा चले : मिलिबैंड (लीड-1)
ब्रिटिश उच्चायुक्त में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मिलिबैंड ने कहा, "पाकिस्तान मुंबई हमले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों के खिलाफ मुकदमा चलाए।"
उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं बल्कि ब्रिटेन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी चाहता है कि पाकिस्तान मुंबई हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे।
मिलिबैंड शुक्रवार को यहां पहुंचे और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की। इस दौरान मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के संदर्भ में चर्चा की गई।
एक अधिकारी ने बताया, "दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान चर्चा का मुख्य मुद्दा मुंबई हमले पर हो रही जांच थी।"
मिलिबैंड राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से भी मुंबई हमले से जुड़े विभिन्न पहलुओं और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications