सपा के टिकट पर चुनाव लडूंगा : संजय दत्त
संजय ने सपा महासचिव अमर सिंह के साथ पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैं सपा के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लडूंगा।"
सपा के टिकट से ही चुनाव क्यों? यह पूछे जाने पर महासचिव अमर सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए संजय ने कहा, "अमर सिंह ने मेरे बुरे वक्त में मेरा साथ दिया। दत्त साहब के साथ उन्होंने मेरा भरपूर सहयोग किया।"
सपा के टिकट से चुनाव लड़ने की खबरों पर अपनी बहन प्रिया दत्त की प्रतिक्रिया पर संजय ने कहा, "प्रिया मेरी छोटी बहन है। उससे मेरी बातचीत होती रहती है। हमारे बीच किसी प्रकार को कोई मतभेद नहीं है। खानदान में कोई झगड़ा नहीं है। बहस जरूर होती है, जो एक भाई-बहन के बीच होना स्वाभाविक भी है।"
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "रिश्ता बड़ा है। खानदान बड़ा है। फिर राजनीति है।" यह पूछे जाने पर कि क्या वे प्रिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगे तो उन्होंने कहा, "प्रिया चाहेगी तो मैं जरूर करूंगा। मैं क्या अमर सिंह भी करेंगे।"
इस मौके पर अमर सिंह ने कहा, "संजय के हमारी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस को किसी ्रप्रकार का एतराज नहीं होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "मैं तो आग्रह करूंगा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संजय को अपना आशीर्वाद दें और पार्टी महासचिव राहुल गांधी उन्हें सहयोग दें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications