आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग से पीछे हटने का सवाल ही नही : प्रणब (लीड-1)
मुखर्जी शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि क्या भारत आतंकवादियों के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर पीछे हट गया है, तो मुखर्जी ने कहा, "आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग हमने कभी नहीं छोड़ी। इस मामले में पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।"
मुखर्जी ने कहा, "वास्तविकता तो यह है कि आतंकी घटना भारत में घटी है। लिहाजा, आरोपियों के खिलाफ फैसला हर हाल में भारत ही करेगा।"
मुखर्जी ने कहा, "आतंकवाद पर सार्क सम्मेलन का भी यही मानना है। अंतर्राष्ट्रीय संविधान में भी इसी तरह के प्रावधान हैं। प्रत्यर्पण की मांग पर समझौता करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।"
मुखर्जी का यह सख्त बयान उनके द्वारा एक टीवी चैनल पर दिए गए उस बयान के ठीक एक दिन बाद आया, जिसमें इस मुद्दे पर भारत के रवैए में नरमी का संकेत था।
मुखर्जी ने गुरुवार को 'आज तक' समाचार चैनल पर दिए एक बयान में कहा था, "यदि पाकिस्तान आरोपियों को हमें सौंप दे तो यह सबसे अच्छी बात होगी। यदि यह संभव न हो तो कम से कम इन आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान में ही ठीक से मुकदमा चलाया जाए। यह महज दिखावा नहीं होना चाहिए। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications