पाकिस्तान ने मुंबई हमले की जांच शुरू होने की सूचना भारत को दी (लीड-2)

इस्लामाबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने भारत को अधिकृत रूप से सूचित किया है कि नई दिल्ली द्वारा मुंबई हमले के संदर्भ में उपलब्ध कराए गए सबूतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने भारतीय उच्चायुक्त सत्यब्रत पाल के साथ शुक्रवार को विदेश मंत्रालय में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्हें इस बात की जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा 13 जनवरी को संसद में की गई घोषणा के अनुसार मामले की अधिकारिक जांच पहले ही शुरू की जा चुकी है।

सलमान बशीर ने भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान द्वारा अपनी अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के तहत मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी।

26 नवंबर को मुंबई में किए गए हमले की जांच के लिए पाकिस्तान ने एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि समिति को जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही समिति वरिष्ठ अधिकारियों को जांच की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराती रहेगी।

जरूरत पड़ने पर समिति मुंबई हमले की जांच कर रहे प्रभारी भारतीय अधिकारियों से भी बात करेगी।

इस समिति की अध्यक्षता पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अतिरिक्त महानिदेशक जावेद इकबाल कर रहे हैं। उनके अलावा इस समिति में आतंकवाद विरोधी मामलों के विशेषज्ञ खालिद कुरैशी और लियाकत अली खान शामिल हैं।

गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "समिति को इस बात के अधिकार दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर जांच के दौरान वह भारतीय खुफिया अधिकारियों से भी संपर्क कर सकती है।"

अधिकारी के मुताबिक समिति अपनी पहली जांच रिपोर्ट इस सप्ताह के आखिर तक सौंप सकती है।

गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+