माकपा सांसद ने मोदी के विकास कार्यो की सराहना की
लोकसभा में लगातार दो बार से केरल के कन्नूर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अब्दुल्लाकुट्टी ने 29 दिसंबर को यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था कि केरल में अधिक निवेश को आकर्षित करने के लिए गुजरात में मोदी द्वारा अपनाए गए विकास मॉडल को अपनाना चाहिए।
उनके इस बयान पर मोदी की कट्टर विरोधी माकपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उनसे पूछा गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की प्रशंसा करने के लिए उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए।
पार्टी नेतृत्व को लिखे अपने पांच पृष्ठों के जवाब में कुट्टी ने कहा कि गुजरात के आर्थिक विकास के लिए मोदी का प्रयास प्रशंसनीय है।
अब्दुल्लाकुट्टी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "वर्ष 2002 में गुजरात दंगे के लिए मैं मोदी को माफ नहीं कर सकता। लेकिन विकास कार्यक्रमों के मामले में मैंने मोदी को सौ फीसदी अंक दिए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications