आनंद शर्मा को आईवरी कोस्ट का शीर्ष नागरिक सम्मान

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम अफ्रीकी देश आईवरी कोस्ट ने भारत के विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

ज्ञात हो कि इस क्षेत्र के दो देशों ने मुंबई हमले के संदर्भ में भारत के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। इस तरह इस क्षेत्र में भारतीय कूटनीति को एक बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त हुई है।

शर्मा 12 से 15 जनवरी के बीच सिएरा लियोन व आईवरी कोस्ट के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने यहां के नेताओं के साथ संयुक्त राष्ट्र में सुधार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार व वैश्विक वित्तीय ढांचे के पुनर्गठन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन दोनों देशों ने मुंबई हमले तथा इसके पीछे जिम्मेदार ताकतों की कड़े शब्दों में निंदा की और आतंकवाद के मुकाबले के लिए भारत के साथ अपनी पूरी सहानुभूति व्यक्त की।

भारत के साथ विशेष संबंधों को रेखांकित करते हुए आईवरी कोस्ट के राष्ट्रपति लारेंट जीबाबो ने अपने देश तथा अफ्रीका महाद्वीप के साथ भारत के रिश्ते को मजबूत बनाने में भूमिका निभाने के लिए आनंद शर्मा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कमांडर ऑफ द नेशनल आर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+