यूनियन कार्बाइड स्मारक बनाने की कवायद तेज

भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 साल पहले हुए यूनियन कार्बाइड हादसे की यादों को संजोने के लिए बनाए जाने वाले स्मारक की कवायद तेज हो गई है। यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर से कचरे को हटाने के बाद स्मारक निर्माण के लिए जमीन आवास एवं पर्यावरण विभाग के सुपुर्द कर दी जाएगी।

युनियन कार्बाइड परिसर कुल 87 एकड़ भूमि में फैला हुआ है जिसमें से 67 एकड़ भूमि पर स्मारक बनाया जाना प्रस्तावित है। इस स्मारक के निर्माण पर लगभग 70 करोड़ की लागत आएगी। यह कारखाना तीन विभागों के बीच बंटा हुआ है। भूमि का कब्जा गैस राहत विभाग के पास है, जबकि कारखाना उद्योग विभाग के आधिपत्य में है और स्मारक के निर्माण की जिम्मेदारी आवास एवं पर्यावरण विभाग के जिम्मे है।

इस स्मारक का निर्माण जल्दी पूरा हो इसके लिए गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास मंत्री बाबूलाल गौर ने बुधवार को एक संयुक्त बैठक ली। उन्होंने स्मारक निर्माण में हो रही देरी पर अफसोस जताया साथ ही राजधानी परियोजना प्रशासन को निर्देश दिए कि वह कारखाना परिसर की भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए चार दीवारी बनाए।

प्रस्तावित स्मारक का मानचित्र लेआउट प्लान तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित स्मारक में संग्रहालय, फोटो गैलरी, सभागृह और उद्यान आदि बनाया जाएगा। कारखाना परिसर से कचरा हटाने के बाद भूमि आवास एवं पर्यावरण विभाग को सौंपी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+