गाजा संघर्ष में 300 से ज्यादा बच्चों की मौत
न्यूयार्क, 15 जनवरी (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में जारी इजरायल-हमास संघर्ष में अब तक 300 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है और 1500 घायल हो गए हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की संस्था युनिसेफ ने दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार युनिसेफ की निदेशक ऐन वेनेमन ने बुधवार को कहा, " हमलों में प्रभावित हो रहे बच्चों की तादाद दिनों दिन बढ़ रही है। उनके नन्हें शरीर घायल हो रहे हैं और उनकी जिंदगी बिखर रही है।"
युनिसेफ ने कहा है कि गाजा में जारी संघर्ष में बच्चे और उनके परिजन फंस गए हैं। इजरायली और हमास का संघर्ष अब रिहायशी इलाकों के करीब तक आ पहुंचा है जो फिलीस्तीनी नागरिकों के लिए खतरा है। गाजा की
की डेढ़ करोड़ की आबादी में बच्चों की तादाद सबसे ज्यादा है।
गाजा में गत 27 दिसंबर में जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications